30 व 31 अगस्त को पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए पुलिस अलर्ट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश में चल रही पुलिस भर्ती परीक्षा शेष दो दिन 30 व 31 अगस्त को होनी है। यह परीक्षा जनपद हापुड़ में भी 9 केंद्रों पर होगी। हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश व बिहार आदि दूरस्थ स्थानों से परीक्षार्थियों ने हापुड़ पहुंचना शुरु कर दिया है। पुलिस ने परीक्षा को नकल विहीन व पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने हेतु कमर कस ली है। जनपद हापुड़ में तीन दिन पुलिस भर्ती परीक्षा नकल विहीन पूरी हो चुकी है।
जनपद में नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जनपद को तीन जोन में बांटा गया गया है। प्रत्येक जोन का प्रभारी सीओ को बनाया गया है। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा। सीसीटीवी की निगरानी में की सुरक्षा के बीच परीक्षा होगी।
यूपी पुलिस परीक्षा के लिए 30 और 31 अगस्त को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए जनपद में नौ केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें से तीन केंद्र पिलखुवा, पांच केंद्र हापुड़ और एक केंद्र हापुड़ देहात क्षेत्र में बनाया गया है। इनमें दो पाली होंगी।
सुबह दस से दोपहर 12 बजे की पहली पाली और दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक दूसरे पाली होगी। कुल 4104 परीक्षार्थी भाग परीक्षा में भाग लेंगे। परीक्षा को लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं और परीक्षा केंद्रों से स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इस परीक्षा के लिए नगर के एसएसवी इंटर कालेज, एसएसके इंटर कालेज, दीवान इंटर कालेज, आर्य कन्या पाठशाला इंटर कालेज, चौधरी ताराचंद जनता इंटर कालेज तगासराय, श्रीजैन कन्या पाठशाला इंटर कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यह पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा निगरानी के बीच होगी।
चलेंगी अतिरिक्त बसेः
हापुड रोडवेज डिपो के एआरएम रणजीत सिंह के अनुसार परीक्षा से एक दिन पहले रोडवेज 40 अतिरिक्त बसें संचालित करेगा और परीक्षार्थी मुफ्त सफर करेंगे।
हापुड़ पुलिस के अनुसारः
परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए हापुड़ यातायात पुलिस को सतर्क किया गया है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डा तथा चौराहों पर तैनात पुलिस कर्मी परीक्षार्थियों का मार्ग दर्शन करेंगे।
खुफिया तंत्र भी रहेगा सक्रियः
परीक्षा सम्बंधी अफवाहें फैलाने वालों तथा सोशल मीडिया पर खुफिया तंत्र पूरी तरह निगाह रखेगा औऱ परीक्षा के दौरान भंग का प्रयास करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point


























