किसान 11 सितम्बर तक फसल बीमा करा लें
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): किसानों के लिए खुशी भरी खबर है, जो किसान अभी तक फसल बीमा नहीं करा सकें है, सरकार ने उन्हें एक और अवसर दिया है। अब किसान 11 सितम्बर तक फसल बीमा करा लें।
केंद्र सरकार ने कृषि क्रेडिट कार्ड (केसीसी) धारक किसानों के लिए फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 27 अगस्त को खखत्म हो गई है। किसान अपनी फसलों का बीमा 25 अगस्त 2024 तक करा सकते थे, जिसको अवकाश के चलते 27 अगस्त कर दिया गया था। पहले यह तिथि 16 अगस्त 2024 थी। बड़ी संख्या में किसानों के रजिस्ट्रेशन पूरा नहीं होने के कारण सरकार ने तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया था। अब 11 सितंबर तक बीमा अपडेट होंगे। सरकार का उद्देश्य किसानों को खरीफ फसलों का बीमा कराने के लिए अतिरिक्त समय देना था, ताकि वे संभावित फसली जोखिमों से बेहतर तरीके से सुरक्षित रह सकें। सरकार ने किसानों से अपील की थी कि वे 25 अगस्त तक अपनी खरीफ फसलों का बीमा करवा लें।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457


























