
वन विभाग की कार्रवाई के बाद “गंगा काउंटी” में प्लॉट खरीदने वालों की धड़कनें बढ़ी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव शाहपुर चौधरी में काटी जा रही गंगा काउंटी नाम की प्लॉटिंग पर हुई वन विभाग की कार्रवाई के बाद खरीदारों में हड़कंप मचा है। उनकी धड़कनें बढ़ती जा रही है। वन विभाग की टीम ने 300 बीघा से अधिक भूमि को इको सेंसेटिव जोन में बताते हुए वन विभाग की NOC न लेने पर नोटिस जारी किया है। खरीदारों के मन में तरह-तरह के सवाल हैं।
आपको बता दें कि शाहपुर चौधरी में गंगा काउंटी के नाम से 300 बीघा से अधिक भूमि पर प्लाटिंग काटी जा रही है जिसका धड़ल्ले से प्रचार-प्रसार चल रहा है लेकिन वन विभाग की एनओसी न लेने पर वन विभाग की टीम ने कार्रवाई कर नोटिस जारी किया। साथ ही कॉलोनी के बाहर नोटिस चस्पा किया। इसके बाद से प्लॉट खरीदने वाले खरीदारों की धड़कने तेज हो गई है।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671


















