हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश के नोएडा, ग्रेटर नोएडा में सुपरटेक के अवैध निर्माण का यह अकेला ही मामला नहीं है बल्कि प्राधिकरणों के भ्रष्ट इंजीनियरों की सांठगांठ से प्रदेश भर में अवैध निर्माण की एक श्रृंखला खड़ी है। प्राधिकरणों के भ्रष्ट इंजीनियर अफसर अरबों रुपए की समपत्ति के मालिक हैं और हापुड़ का HPDA भी इससे अछूता नहीं है। एचपीडीए के भ्रष्ट इंजीनियरों की सांठगांठ से हापुड़ में सैकड़ों भवनों का अवैध निर्माण हुआ है और जारी है इनमें आवासीय व व्यवसायिक दोनों भवन शामिल है।
ये भी पढ़ेः-
HPDA इंजीनियर करा रहे हैं अवैध निर्माण
हापुड़ की संजय विहार कॉलोनी में रेलवे पुल से उतरते ही अवैध रूप से व्यवसायिक व आवासीय भवन बनाए गए हैं। हापुड़ के रेलवे रोड पर जवाहर गंज, एम जी के सामने, कोतवाली के सामने, फ्रीगंज रोड, नई शिवपुरी में रातों रात अवैध व्यावसायिक भवन बनकर तैयार हुए हैं। नई शिवपुरी, अमरदीप कॉलोनी, पटेल नगर, श्रीनगर में दर्जनों आवासीय भवनों का निर्माण जारी है। एल.एन. पब्लिक स्कूल फूलगढ़ी गुली के निकट भी व्यापारिक तीन-तीन मंजिले भवनों का निर्माण जारी है। प्राधिकरण के भ्रष्ट इंजीनियरों की सांठगांठ से हापुड़ के जरौठी रोड पर कई दर्जन बड़े-बड़े गोदाम बनकर तैयार हैं। इन गोदामों का निर्माण पूरी तरह अवैध रूप से हुआ है। इन अवैध गोदामों में खाद्यान्न व तिलहन का अवैध भंडारण होता है। बाबूगढ़ और अवैध निर्माण जोरों पर है। यह तो सिर्फ एक बानगी है। नागरिकों की मांग है कि सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ एसआईटी का गठन कर हापुड़ में प्राधिकरण की सांठगांठ से निर्मित अवैध भवनों की जांच करा कर भ्रष्ट अफसरों के विरुद्ध आपराधिक धाराओं में कार्रवाई की जाए।
HPDA की मर्जी से अवैध निर्माण जोरों पर
MISS N KIDS: कपड़ों पर पाएं 20% की छूट, कॉल करें: 7838004027:
























