वन महोत्सव पर किया पौधारोपण
हापुड ,सीमन (ehapurnews.com):हापुड के दीवान इंटर कॉलेज में दिनांक 1 जुलाई से 7 जुलाई तक आयोजित होने वाले वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को अनेक प्रकार के पौधे रोपित करके वन महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पीपल, गुलमोहर, पिलखन ,मौलसरी आदि पौधों को रोपित करके छात्रों एवं समाज को वृक्षारोपण करने के लिए आह्वान किया गया । इस अवसर पर वन विभाग के आरएफओ मुकेश चंद्र कांडपाल , वन दरोगा गौरव गर्ग , अनुज जोशी ,सरिता भट्ट ,राहुल सिंह, भारत ,नितेश कुमार जोगीपुरा के प्रधान उमेश कश्यप, दादरी के प्रधान रतन लाल सिंह उपस्थित थे।इस अवसर पर आरएफओ मुकेश चंद्र कांडपाल ने वन महोत्सव के बारे में विस्तार से बताया और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ मनोज कुमार एवं उप प्रधानाचार्य डॉ ऋषिपाल सिंह एवं समस्त स्टाफ ने इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता की। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ मनोज कुमार ने अतिथियो के प्रति आभार व्यक्त किया और छात्रों को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया।
हापुड़ में खुल गया है अत्याधुनिक आईसीयू वाला एटमॉस हॉस्पिटल: 7668261773
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























