हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): “एक राशि एक पौधा – एक नक्षत्र एक पौधा अभियान के तहत भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा के तत्वाधान में विद्वानों द्वारा लगातार पौधारोपण कार्य किया जा रहा है। कुचेसर रोड हापुड़ स्थित नव ज्योति पब्लिक स्कूल तथा छपकौली स्थित श्यामेश्वर महादेव मंदिर के तथा आस पास वृक्षारोपण किया गया। महासभा मंत्री पंडित गौरव कौशिक ने कहा कि वृक्ष है तो सांसे है धार्मिक रुप से भी वृक्षारोपण का महत्व है। जीवन में कमजोर शुभ ग्रह बली होंगे एवं अशुभ ग्रह के दोष दूर होंगे। पेड़ पौधों की कमी से मानव जीवन संकट में पड़ जाएगा। महासभा अध्यक्ष पंडित के0 सी0 पाण्डेय ने कहा कि जो व्यक्ति रास्तों के किनारे, मंदिरों के पास वृक्ष लगाता है वो अपने पूर्वजों को बड़े से बड़े पापों से मुक्ति दिलाता है जिससे पितरों के आशीर्वाद से उसका यश संसार में फैलता है। अतः जीवन को सुखमय तथा पर्यावरण संतुलन बनाएं रखने के लिए ग्रह, राशि व नक्षत्र के अनुसार वृक्षारोपण अवश्य करें, महासभा पौधारोपण व मार्गदर्शन के साथ साथ पौधे का वितरण भी कर रही है महासभा कोषाध्यक्ष मित्र प्रसाद काफ्ले, महामंत्री अनिशा सोनी पाण्डेय, प्रचार मंत्री पंडित जगदंबा शर्मा, लेखा निरीक्षक पंडित देवी प्रसाद तिवारी, चित्रा कौशिक, मीडिया प्रभारी पंडित सर्वेश तिवारी, पंडित अजय पाण्डेय, श्यामेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित मुनेश पूरी, मंत्री पंडित महावीर शर्मा, मनीषा शर्मा आदि ने पौधरोपण किया।

LIVGUARD का इन्वर्टर, बैटरी व सोलर पैनल लगवाने के लिए संपर्क करें: 6396202244

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























