रास्ता तालाब में तब्दील होने से ग्रामीणों में रोष
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़, कांवड़ की तैयारी के लिए एक तरफ प्रशासनिक अधिकारी औचक निरीक्षण कर रहे हैं। ग्राम पंचायत मुरादपुर पटना में शिव मंदिर के सामने के रास्ते का वर्षो से निर्माण कार्य न होने के कारण गंदगी जलभराव से तालाब मे तब्दील हो गया है। प्रदेश में श्रावण मास कांवड़ यात्रा प्रारंभ होने को तैयार है। सभी लोग अपनी अपनी तैयारी कर रहे है पूरे गांव का यही हाल है।
कांवड़ यात्रा के दौरान हजारो की संख्या मे शिवभक्तो का मंदिर पर आवागमन रहता है। महाशिवरात्रि पर्व से पहले ही जल्द से जल्द शिव भक्तो व ग्रामीणो के आने से पहले समस्या का समाधान किया जाए।
फ्लाइंग हेलीकॉप्टर समेत बच्चों के खिलौने व सामान खरीदें: 9719606011
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























