
हापुड़, सीमन, संजय कश्यप, रियाज अहमद (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में रोडरेज की घटना सामने आई है। एक युवक को पीट-पीट कर मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय निशु कश्यप पुत्र अनिल कश्यप निवासी भोलापुरी पिलखुवा के रूप में हुई है। पुलिस में मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शादी आठ महीने पहले ही हुई थी जिससे परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।मिली जानकारी के अनुसार मृतक निशु कश्यप एक कपड़ा फैक्ट्री में रंगाई का काम करता था जो सोमवार की रात ड्यूटी पूरी कर घर लौटा था और अपने दोस्त प्रिंस के साथ घूमने के लिए पैदल ही घर से गया था। मामला पबला रोड पर टंकी के पास का है जब स्कूटी सवार ने निशु को ओवरटेक किया। इसके बाद दोनों पक्ष में कहासुनी हो गई। स्कूटी सवार ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया और इस दौरान मारपीट हुई जिसमें निशु गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया जहां नीशू ने दम तोड़ दिया। हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर का कहना है कि मृतक के कान के नीचे चोट के निशान है। मृतक के शरीर पर अन्य कहीं चोट नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वही मामले में दो को गिरफ्तार कर लिया है। फरार एक की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559


















