
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर मारवाड़ पुलिस चौकी के सामने बुधवार को सड़क पर मोबिल फैलने से हादसे की स्थिति बन गई। वाहन सड़क पर फिसलने लगे और एक दूसरे से टकराने से बाल-बाल बच गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने बेरीकेडिंग लगाई और यातायात व्यवस्था को संभाला। इसके बाद नगर पालिका कर्मियों को बुलाकर सड़क पर रेत डलवा कर स्थिति को नियंत्रण में किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर रेत डलवा कर मार्ग को सुरक्षित किया गया। इस दौरान बाइक पर दो पहिया वाहन पर सवार चालकों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा।

























