हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा निवासी विशाल गुप्ता को मेरठ की भावनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। विशाल गुप्ता पर आरोप है कि उसने अपनी मौसेरी बहन के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इसका विरोध करने पर उसने गला घोट कर बहन को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि मेरठ के रेड कारपेट बैंक्विट हॉल में शादी के दौरान दूल्हे की भांजी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई जिसका पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया और हत्या के आरोपी विशाल गुप्ता को हापुड़ के पिलखुवा में स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने विशाल के साथ क्राइम सीन भी दोहराया। विशाल पर आरोप है कि उसने शादी में युवती को कमरे में बुलाया और दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती ने जब इसका विरोध किया तो उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मंडप से बाहर आ गया और दो घंटे बाद वापस शादी में पहुंचा। विशाल ने परिवार के साथ मिलकर युवती को ढूंढने का नाटक किया। बाथरूम में युवती की लाश मिलने पर मृतक के परिजनों और विशाल ने कमरे में सो रहे सिपाही रवि बालियान को जमकर पीटा। जब पुलिस ने मामले की जांच गहनता से शुरू की तो मामले का खुलासा हुआ और पुलिस ने विशाल को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333

























