
पॉक्सो एक्ट व बाल अधिकारों को लेकर 25 सितम्बर से चलेगा जागरूकता अभियान
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):गांधी जयंती के अवसर पर पॉक्सो एक्ट-2012 के प्रावधानों, कानूनी नतीजों तथा महिला एवं बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ 25 सितंबर को किया जाएगा।
अभियान के तहत न्यायिक अधिकारी विद्यालयों में प्रातःकालीन सभा के दौरान विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट के प्रमुख प्रावधानों, बच्चों के अधिकारों, महिला एवं बाल संरक्षण से संबंधित कानूनी व्यवस्थाओं तथा कानून का उल्लंघन करने पर होने वाले कानूनी परिणामों के बारे में जागरूक करेंगे। विद्यार्थियों को सुरक्षित वातावरण, बाल संरक्षण एवं किसी भी प्रकार के शोषण की स्थिति में उपलब्ध कानूनी सहायता के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी।
कार्यक्रम 25 सितंबर से 01 अक्टूबर तक जनपद के विभिन्न स्कूलों में संचालित किये जाएगें।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264





















