
👁 11 views Views
पुलिस रिपोर्ट वापिस लेने से मना करने पर मारपीट
हापुड़,सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com):पिलखुआ में दर्ज मुकदमा वापस लेने से मना करने पर हुई मारपीट में तीन हुए चोटिल।
हापुड के दस्तोई रोड निवासी कुनाल अपने दोस्तों के साथ फ्रीगंज रोड से जा रहा था कि रेलवे पार्क के पास नितिन, आकाश, वासू और आयुष निवासी चमरी आदि ने कुनाल को रोक लिया और मुकदमा वापिस लेने को कहा।कुनाल के मना करने पर आरोपियो ने लाठी-डंडों और रॉड से कुनाल और उसके दोस्तों के साथ मारपीट की गई।इस हमले में कुनाल व उसके दोस्त चोटिल हो गए।आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867





















