👁 0 views Views
Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में आयोजित कार्तिक मेले में लगे पशु मेले से मुजफ्फरनगर के देवबंद से 10 दिन पहले चोरी हुआ घोड़ा बरामद हुआ है। घोड़ा पशु मेले में बिक्री के लिए लाया गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया और जांच शुरू कर दी।
दरअसल 10 दिन पहले देवबंद से जो घोड़ा चोरी हुआ। वह पशु मेले में बिक्री के लिए लाया गया जिसे एक व्यापारी ने खरीद लिया। घोड़े को खरीद कर ले जा रहे व्यापारी को घोड़ा स्वामी ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811

























