हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सर्वोदय नगर निवासी शशांक शर्मा डाबर कंपनी में प्रबंधक है जो कि पिछले दो दिनों से लापता है। परिजनों ने सोमवार को थाने में पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई कर लापता प्रबंधक शशांक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
लापता शशांक शर्मा के पिता राजकुमार शर्मा ने बताया कि उनका इकलौता बेटा शशांक डाबर कंपनी में बतौर प्रबंधक है और बुलंदशहर जिले में कार्यरत है। 29 जून की सुबह वह घर से ड्यूटी पर बुलंदशहर जाने के लिए निकला था जो वापस नहीं आया। ऐसे में उन्होंने संभावित स्थानों पर तलाशा लेकिन कोई सुराग हाथ न लगा। इसके बाद उन्होंने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़ में बन रहा एम एंड एम प्लाजा, निवेश का बेहतर विकल्प: 9068082168
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























