
पिलखुवा: धरने पर बैठे किसानों को पुलिस ने उठाया, कुछ को हिरासत में लिया
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी टोल प्लाजा पर स्थित किसान संगठन के कार्यालय पर हुई कार्रवाई के विरोध में धरने पर बैठे किसान नेताओं को पुलिस ने उठा दिया और कुछ किसानों को हिरासत में ले लिया। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात है।
किसान नेताओं का आरोप है कि NHAI के अधिकारियों ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यालय के खिलाफ कार्रवाई की और अस्थाई कार्यालय को हटा दिया जबकि उन्हें किसी प्रकार का नोटिस नहीं मिला। गुस्साए किसान नेता धरने पर बैठ गए और जमकर प्रदर्शन किया।
एसडीएम मनोज कुमार, क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंची और किसानों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने धरने पर बैठे किसानों को उठाया और कुछ किसानों को हिरासत में लिया। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात है।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600


























