
पिलखुवा: बिना हेलमेट-ट्रिपलिंग मोटरसाइकिल सवारी पर पुलिस की सख्ती
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बस अड्डा और मुख्य बाजार क्षेत्र में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
चौकी प्रभारी राहुल शिशोदिया और यातायात उप निरीक्षक सुधीर कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने और एक बाइक पर तीन सवारी बैठाकर सफर करने वाले लोगों को रोका। कई वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करते पाए गए।
पुलिस ने सभी को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया और भविष्य में हेलमेट पहनकर व सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की हिदायत दी। अधिकारियों ने कहा कि आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लोगों का जागरूक होना जरूरी है।
पुलिस का कहना है कि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए इस तरह के चेकिंग अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे। अगली बार नियम तोड़ने पर चालान की कार्रवाई की जाएगी।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com
























