
घुंघराला शमशान घाट की छत व पक्का रास्ता न होने से ग्रामीण परेशान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव घुंघराला में श्मशान घाट पर बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। श्मशान घाट पर अभी तक छत या शेड की व्यवस्था नहीं होने के साथ ही वहां तक पहुंचने के लिए पक्का रास्ता भी नहीं है।
ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में रास्ते पर पानी और कीचड़ भर जाता है। ऐसे में अंतिम संस्कार के लिए शव को श्मशान घाट तक ले जाने में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार ग्रामीणों को पानी और कीचड़ के बीच से शव लेकर गुजरना पड़ता है।
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से श्मशान घाट तक पक्का रास्ता बनवाने और शेड सहित अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से समस्या बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से कोई ठोस समाधान नहीं किया गया है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़




















