
👁 29 views Views
पिलखुवा: अतिक्रमण पर गरजा नगर पालिका का बुलडोजर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा नगर पालिका ने गुरुवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया और सड़क पर सार्वजनिक स्थानों पर किए गए कब्जे को हटाया गया। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। जेसीबी ने अवैध गाटर भी उखाड़ दिए।
ईओ इंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए अवैध ढांचे के खिलाफ कार्रवाई की गई। अधिकारियों का कहना है कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया तो कार्रवाई होगी।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216


























