
पिलखुवा: सड़क हादसे में गाजियाबाद निवासी व्यक्ति की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में गालंद कट पर सोमवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार कारोबारी की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 56 वर्षीय शंभू शर्मा निवासी अंबेडकर रोड गाजियाबाद के रूप में हुई है जो कन्फेकशनरी का कारोबार करते थे। वह किसी कार्य से गालंद आ रहे थे। तभी कट के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला सोमवार का है जब शंभू शर्मा किसी काम से गांव गालंद आ रहे थे कि कट के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया जिससे परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706























