
👁 16 views Views
फैक्ट्री का गेट खोलते समय गिरा लोहे का दरवाजा, गार्ड की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की रिलायंस रोड पर बीजेएस सोलर कंपनी में फैक्ट्री का गेट टूट कर गिर गया जिसकी वजह से ड्यूटी पर तैनात गार्ड की मौके पर मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान फैक्ट्री का मुख्य लोहे का गेट अचानक गिर पड़ा जिससे सिक्योरिटी गार्ड अशोक कुमार निवासी संभल हाल निवासी भोवापुर की मौत हो गई। यह घटना सोमवार की दोपहर करीब 2:30 बजे उस समय हुई जब एक वाहन को प्रवेश देने के लिए गेट खोला जा रहा था। तभी अचानक गेट गिर गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651























