पिलखुवा: अवैध प्लॉटिंग पर गरजा बुल्डोजर










पिलखुवा: अवैध प्लॉटिंग पर गरजा बुल्डोजर

हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में गुरुवार को अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर गरजा। पिलखुवा में जगह-जगह हुई अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पिलखुवा में गुरुवार को अधिकारियों ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई की। अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कॉलोनाइजरों को चेताया कि नियमों के विपरीत प्लाटिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों पिलखुवा थाना पुलिसबल के साथ मिलकर आठ प्रकरणों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। एचपीडीए ने हाजी एहसान व हाजी रफीक द्वारा शमशान घाट के पीछे न्यू छिद्दापुरी पिलखुवा में 5000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, रमेश व मोहम्मद सज्जाद खान द्वारा डीएवी पब्लिक स्कूल के पास छिद्धापुरी मुशीनगर के पीछे पिलखुवा में 4000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, इंद्राज, रोहताश, मोहम्मद शहजाद और विनोद कुमार द्वारा गांव पबला पीर के पीछे दिनेश नगर रोड पिलखुवा में छह हजार वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, वासिफ अली, नदीम खान द्वारा पबला रोड पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने पिलखुवा में 10 हजार वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, सुनील कुमार अन्य द्वारा जीएस मेडिकल कॉलेज के सामने गांव पीपलाबंदपुर दिनेश नगर रोड पिलखुवा में 3000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, अमित सिंह राणा व शिव कुमार द्वारा पाबला रोड जीएस मेडिकल कॉलेज के पास पिलखुआ में 2000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, पवन कुमार, देवी सिंह तोमर, हाजी हसीन द्वारा पबला रोड जीएस मेडिकल कॉलेज के पास 8000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, शिवकुमार चांदी वाले पर हाजी शकील द्वारा जीएस मेडिकल कॉलेज के पीछे पिपलाबंदपुर रोड पर पिलखुवा में 4200 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई की। एचपीडीए की कार्रवाई में प्रभारी प्रवर्तन भगवान सिंह बिष्ट, अवर अभियंता, राकेश सिंह तोमर, जितेंद्र नाथ दुबे, देशपाल सिंह, वीरेश कुमार राणा आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी








  • Related Posts

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    🔊 Listen to this जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हुई 64 लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों पर पुलिस ने 25-25…

    Read more

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    🔊 Listen to this अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापनहापुड, सीमन (ehapurnews.com):राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष तरूण सिवाल के नेतृत्व में भारत अमेरिका ट्रेड…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट
    error: Content is protected !!