
प्रॉपर्टी कारोबारी ने महिला से 5 लाख रुपए हड़पे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में प्रॉपर्टी के दो कारोबारी ने प्लॉट दिलाने के नाम पर एक महिला से ₹5 लाख रुपए हड़प लिए। न्यायालय के आदेश पर हापुड़ नगर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार जनपद हापुड़ के गांव उदयपुर की एक महिला कविता ने एक प्लॉट खरीदने के लिए बाबूगढ़ के प्रॉपर्टी कारोबारी प्रिंस चड्ढा व धर्म सिंह को 10 लाख 52 हजार रुपए ऑनलाइन तथा₹ पांच लाख रुपए नगद दिए थे। आरोपी ने महिला को प्लाट का बैनामा नहीं किया और टालमटोल करते रहे। आरोपियों ने महिला को 10 लाख 52 हजार रुपए ऑनलाइन वापिस कर दिए परंतु ₹5 लाख रुपए नहीं लौटाए और न हीं प्लॉट का बैनामा किया। जब पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।
पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी प्रिंस चड्ढा तथा धर्म सिंह निवासी चक्रसेन पुर उर्फ बाबूगढ़ के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739
























