
पिलखुवा: बस की चपेट में बाइक सवार की दर्दनाक मौत
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को हुए सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है। मृतक के पिता ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है
गाजियाबाद के विजयनगर निवासी रूपचंद ने बताया कि उनका बेटा मुकेश कुमार शनिवार को बाइक पर सवार होकर गाजियाबाद से हिंडालपुर कंपनी में नौकरी करने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह मदर डेयरी के पास पहुंचा तो पीछे से आई तेज रफ्तार बस ने मुकेश की बाइक में टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान मुकेश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हेल्थ इंश्योरेंस पर वाहनों के इंश्योरेंस हेतु संपर्क करें: 9756129288 || उत्कृष्ट विहान ||


























