गढ़: टोलकर्मी ने खाली पिकअप को बताया ओवरलोड, पर्ची काटने पर हंगामा










गढ़: टोलकर्मी ने खाली पिकअप को बताया ओवरलोड, पर्ची काटने पर हंगामा

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़ कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा एक बार फिर से चर्चाओं में है। टोल टैक्स पर तैनात कर्मी की ना समझी सामने आई है जिसने खाली वाहन को ओवरलोड बता कर रसीद काट दी। ऐसे में वाहन चालक ने जमकर हंगामा किया जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वाहन चालक टोलकर्मी को समझाता रहा कि यह खाली वाहन है लेकिन इसके बावजूद टोलकर्मी किसी की सुनने को तैयार नहीं हुआ। इस ना समझी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस दौरान लोगों को जाम का सामना करना पड़ा।

मामला शनिवार की रात का बताया जा रहा है। जब एक खाली पिकअप जैसे ही गढ़ टोल प्लाजा पर पहुंचा तो वहां मौजूद टोलकर्मी ने खाली पिकअप को ओवरलोड बता कर उसकी रसीद काट दी। इतने में ही चालक भड़क गया और उसने टोल कर्मी को समझाने का प्रयास किया लेकिन टोल कर्मी समझने को तैयार नहीं हुआ जो कि चालक से बहस करता रहा। इस दौरान काफी देर तक गहमा-गहमी का माहौल बना रहा। लोगों ने लापरवाह टोल कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।

शादी को रॉयल, लग्जरी लुक देने के लिए विंटेज कार, डीजे ऑन व्हील बुक करें: 9761895786









  • Related Posts

    बाबूगढ़: मकान में चल रही अवैध विस्फोटक फैक्ट्री का खुलासा, एक गिरफ्तार

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पुलिस ने गणतंत्र दिवस से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान में संचालित अवैध विस्फोटक सामग्री…

    Read more

    पिलखुवा: आनंदा पर आयकर विभाग की रेड खत्म

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के खैर पुर खैराबाद में स्थित आनंदा डेयरी पर आईटी की रेड सोमवार को खत्म हो गई। देर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाबूगढ़: मकान में चल रही अवैध विस्फोटक फैक्ट्री का खुलासा, एक गिरफ्तार

    बाबूगढ़: मकान में चल रही अवैध विस्फोटक फैक्ट्री का खुलासा, एक गिरफ्तार

    पिलखुवा: आनंदा पर आयकर विभाग की रेड खत्म

    पिलखुवा: आनंदा पर आयकर विभाग की रेड खत्म

    हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंची अमृत भारत एक्सप्रेस

    हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंची अमृत भारत एक्सप्रेस

    हापुड़: जुगाड़ ठेले में आग लगने से मचा हड़कंप

    हापुड़: जुगाड़ ठेले में आग लगने से मचा हड़कंप

    छात्रा को दी तेजाब फेंकने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    छात्रा को दी तेजाब फेंकने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    बाबूगढ़: बछलौता रोड पर नियमों के विपरीत हो रहा भवन का निर्माण

    बाबूगढ़: बछलौता रोड पर नियमों के विपरीत हो रहा भवन का निर्माण
    error: Content is protected !!