पिलखुवा: कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बीती रात फ्लाईओवर पर एक गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान बाइक सवार घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और फरार कार चालक की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार मोहसीन पुत्र लियाकत अली निवासी कलछीना बाजार से बस अड्डे की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह पिलखुवा के फ्लाईओवर पर पहुंचा तो पीछे से आई आई-20 कार ने बाइक को टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान कार सवार मौके से फरार हो गया। वहीं घायल सड़क पर गिर गया जिसे राहगीरों ने उठाया और पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132


























