बाबूगढ़ पुलिस ने की क्षेत्र में गश्त
हापुड़, सीमन/अमित कुमार(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान बाबूगढ़ के कोतवाल पटनीश कुमार ने पुलिसकर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा। बाबूगढ़ पुलिस ने मुख्य मार्गों के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में गश्त की और हालातों को जाना। पुलिस ने बाबूगढ़ के मुख्य बाजार, कई मोहल्लों में कानून व्यवस्था का हाल जाना और लोगों से संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने के लिए कहा। इसी के साथ कहा कि अफवाह पर ध्यान ना दें।
सगाई, किटी पार्टी, बर्थडे के लिए बुक करें कुटुंब सेलिब्रेशन हॉल: 9759966667
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























