पिलखुवा: बिजली के खंभे से टकराई बाइक, दो घायल












पिलखुवा: बिजली के खंभे से टकराई बाइक, दो घायल

हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के परतापुर बिजली घर के पास एक मोटरसाइकिल अन्य मोटरसाइकिल को बचाने के चलते बिजली के खंभे से टकरा गई। सड़क हादसे के दौरान बाइक पर सवार दोनों युवक घायल हो गए जिन्हें स्थानीय लोगों व राहगीरों ने ई-रिक्शा के माध्यम से अस्पताल भेजा और परिजनों को मामले से अवगत कराया।

मामला बुधवार का है जब पबला के रहने वाले दो युवक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। गांव प्रतापपुर की तरफ से आ रहे बाइक सवार दोनों युवक जैसे ही परतापुर बिजली घर के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक बाइक को बचाने के चक्कर में उनकी बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे के दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई। सड़क हादसे के दौरान बाइक पर सवार दोनों युवक घायल हो गए जिन्हें आनन-फानन में राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दिल्ली-एनसीआर का Authority Approved एवं RERA REGISTERED सबसे सस्ता घर Swimming pool, Club House एवं समस्त सुविधाओं के साथ मात्र 39 लाख से शुरू.

कॉल करें 95-2080-7055







  • Related Posts

    स्कूल में भारतीय भाषा दिवस मनाया

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरी भाषा मेरा अभिमान सरस्वती शिशु मंदिर ,मोदीनगर मार्ग, हापुड़ में महाकवि सुब्रमण्यम भारती की जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय भाषा दिवस मनाया…

    Read more

    विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया

    🔊 Listen to this विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया विजडम वुड पब्लिक स्कूल, धनौरा हापुड़ के छात्र-छात्राओं को जिला चिकित्सालय का भ्रमण कराया गया, जहां डॉ…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्कूल में भारतीय भाषा दिवस मनाया

    स्कूल में भारतीय भाषा दिवस मनाया

    विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया

    विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया

    बाबूगढ़: डिवाइडर पर चढ़कर पलटी कार

    बाबूगढ़: डिवाइडर पर चढ़कर पलटी कार

    तीन अधिवक्ताओं के चैंबरों से हुए बैग चोरी, मुकदमा दर्ज

    तीन अधिवक्ताओं के चैंबरों से हुए बैग चोरी, मुकदमा दर्ज

    बाइक व बुग्गी की भिड़ंत में हुई युवक की मौत, हुआ अंतिम संस्कार

    बाइक व बुग्गी की भिड़ंत में हुई युवक की मौत, हुआ अंतिम संस्कार

    गायब बच्चे को परिवार से मिलाया

    गायब बच्चे को परिवार से मिलाया
    error: Content is protected !!