
पिलखुवा: कहां छुपा बैठा है दीपेंद्र की मौत का जिम्मेदार ठेकेदार? PWD करें ब्लैक लिस्ट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में पिलखुवा-फगौता मार्ग पर पुलिया निर्माण के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में गिरकर बाइक सवार दिपेन्द्र कुमार की मौत हो गई थी। मामले में लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदार को कारण बताओं नोटिस जारी किया है लेकिन यह कार्रवाई महज नोटिस तक ही सिमटी है। पुलिस ने आरोपी ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है जो कि पुलिस गिरफ्त से दूर है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी नोटिस भेज कर हाथ पैर हाथ धरे बैठे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर दीपेंद्र कुमार की मौत का जिम्मेदार कहा छिपा बैठा है?
ठेकेदार ने सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करते हुए गड्ढा खोद डाला जिसका शिकार दीपेंद्र कुमार हो गए। करीब एक हफ्ते पहले दीपेंद्र सिद्धिविनायक हॉस्पिटल के पास पुलिया निर्माण के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में जा गिरे। बताया जा रहा है कि उस दौरान ना तो बैरिकेडिंग कराई गई थी और ना ही किसी चेतावनी संकेतक को लगाया गया था। बाइक सवार दीपेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी ठेकेदार के खिलाफ गैर इरादत्न हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। सवाल यह खड़ा है होता है कि आखिर दीपेंद्र की मौत का जिम्मेदार ठेकेदार कहां छिपा बैठा है? वह कब गिरफ्तार होगा? पीडब्ल्यूडी को भी ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट कर देना चाहिए।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264























