
लापता किशोरी की बरामदगी की मांग को लेकर पिलखुवा थाने पर हिंदू संगठन का प्रदर्शन
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र से एक नाबालिक किशोरी कई दिनों से लापता है। किशोरी की बरामदगी की मांग की। इस दौरान हिंदू संगठन थाने पहुंचे उन्होंने जमकर प्रदर्शन किया जिन्हें पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
आपको बता दें कि 28 मई को किशोरी घर से निकली थी जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिवार ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों सहेलियों से पूछताछ की लेकिन उसका कोई सुराग हाथ नहीं लगा। सोमवार को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के समर्थन में उतरा जिन्होंने पिलखुवा थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया और लापता किशोरी की बरामद की मांग की। इस दौरान गुस्साए लोगों ने हंगामा किया। मांग की कि पुलिस मामले में शीघ्र कार्रवाई करें और जल्द से जल्द किशोरी की बरामद की करें अन्यथा वह जबरदस्त प्रदर्शन करेंगे।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010























