
नवजात बालक की मौत होने पर अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला शुक्लान निवासी रवि पुत्र संजय ने पिलखुवा थाने में तहरीर देकर बताया कि 6 मई को उसकी गर्भवती पत्नी को पिलखुवा की रेलवे रोड पर स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां महिला ने बच्चे को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि अस्पताल ने बालक को रेफर कर दिया जिसके बाद उसे अन्य अस्पताल में भर्ती कराया जहां हुए एक्स-रे रिपोर्ट में पता चला कि बच्चे के हाथ की हड्डी टूटी हुई है। सिर में ब्लड जमा था। हालांकि कुछ देर बाद बच्चे की मौत हो गई। मामले में चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतक बालक के पिता ने कार्रवाई की मांग की। रवि ने इस संबंध में तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की जिसका कहना है कि लापरवाही के कारण ही बालक की मौत हुई है। मामले में उचित कार्रवाई की जाए।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068























