
पिलखुवा: घेर में बंधी तीन बकरियां चोरी, बकरी को गोद में लेकर भागा चोर
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में बकरी चोरों ने घेर में बंधी तीन बकरियों को चोरी कर लिया और फरार हो गए। चोरों ने ग्राम परतापुर स्थित घेर से तीन बकरियां चुरा ली। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने बताया कि इससे पहले भी उनके यहां बकरियां चोरी हो चुकी हैं जिनका अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
जानकारी के अनुसार गांव परतापपुर में साजिद पुत्र मजीद के मकान में छह सितंबर की तड़के करीब चार बजे तीन चोर आ धमके। पहले दो संदिग्ध घुसे, इसके पश्चात एक अन्य संदिग्ध मौके पर पहुंचा। तीनों ने घेर में बंधी तीन बकरियों को चुरा लिया। एक चोर तो बकरी को गोदी में उठाकर ही भाग खड़ा हुआ। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068


















