
बिना हाथ दिव्यांग चालक चला रहा था पिकअप, वाहन सीज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र में शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक पिकअप को पकड़ लिया। ट्रैफिक पुलिस ने जांच में पाया कि एक दिव्यांग चालक पिकअप चला रहा था जिसके दोनों हाथ नहीं थे। ऐसे में टीएसआई राजकुमार ने पिकअप को सीज कर दिया।
टीएसआई के अनुसार शुक्रवार की शाम वह टीम के साथ असौड़ा पेठ के पास चैकिंग कर रहे थे। इसी बीच मेरठ की तरफ से किठौर की ओर जाने वाली पिकअप को उन्होंने चेकिंग के लिए रोक लिया। इसके बाद उन्होंने चालक को पिकअप के कागज साथ लाने के लिए कहा। जैसे ही चालक नीचे उतरकर उनके सामने पहुंचा तो उनके होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि पिकअप चालक की कोहनी से नीचे दोनों हाथ नहीं थे। किसी हादसे में उसके दोनों हाथ कट गए थे। इसके बावजूद वह लंबे समय से पिकअप चला रहा था। यातायात पुलिस ने पिकअप को सीज कर दिया है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com
























