
👁 7 views Views
सड़क खोदने के बाद गड्ढा नहीं भरने पर दूरसंचार कंपनी को नोटिस
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के मोहल्ला शुक्लान में केबिल डालने के दौरान सड़क खोदने के बाद गड्ढा नहीं भरने पर नगर पालिका परिषद ने एक दूरसंचार कंपनी को नोटिस जारी किया है। चेतावनी दी है कि यदि गड्ढा नहीं भरा गया और लीकेज की समस्या दूर नहीं की गई तो नियम अनुसार जुर्माना लगाया जाएगा।
क्षेत्र में गड्ढा खुला रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हादसे की संभावना बन रही है। ऐसे में नगर पालिका ने दूरसंचार कंपनी को नोटिस जारी किया है।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52
























