
ई-पंजीकरण प्रणाली के विरोध में बैठे अधिवक्ताओं का पूर्व विधायक असलम चौधरी ने किया समर्थन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ई-पंजीकरण प्रणाली के विरोध में बैठे स्टाम्प विक्रेताओं, अधिवक्ताओं को पूर्व विधायक असलम चौधरी ने समर्थन किया है। उनका कहना है कि वह इस संबंध में पत्र भी लिखेंगे और मामले को जोर शोर से उठाएंगे।
जनपद हापुड़ की तहसील धौलाना में पिछले कई दिनों से ई पंजीकरण प्रणाली के विरोध में अधिवक्ता, स्टाम्प विक्रेता, बेनामा लेखक आदि अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं जिनको पूर्व विधायक असलम चौधरी ने समर्थन किया। असलम चौधरी ने कहा कि वह इस संबंध में पत्र लिखेंगे और मामले को उठाएंगे। वह पूर्ण रूप से अधिवक्ताओं, स्टाम्प विक्रेताओं की इस मांग का समर्थन करते हैं।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586
























