
हापुड़ से हो रही नकली खाद की सप्लाई, नूंह में हुआ खुलासा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ से नकली खाद कई जिलों में सप्लाई हो रहा है। इस मामले का पर्दाफाश तब हुआ जब फिरोजपुर झिरका, नूँह के गांव दोहा में फिरोजपुर झिरका की टीम ने नकली खाद पकड़ी। पुलिस को जांच में पता चला कि यह खाद हापुड़ से सप्लाई हुई थी। अब टीम जल्द ही हापुड़ में भी दबिश दे सकती है और नकली खाद सप्लाई करने वालों पर शिकंजा कस सकती है। फिरोजपुर झिरका की पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा में दर्ज किया है और एक गिरफ्तारी भी की है।
फिरोजपुर झिरका के एंटी सीएस स्टाफ प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुवार को गुप्त सूचना मिली कि सदर थाना फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के अंतर्गत गांव दोहा में असलम द्वारा पिछले काफी समय से हापुड़ से सस्ते दामों पर नकली खाद खरीद कर अपने घर पर इस खाद को डीएपी के असली बैगों में भरकर महंगे दामों पर बेच रहा था। किसानों को चूना लगा रहा था। इसके बाद टीम ने आरोपी के घर दबिश देकर नकली खाद के 300 कट्टे, डीएपी खाद के खाली कट्टे, एक ट्रक बरामद किया है। टीम ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही असलम, वारिस, खुर्शीद, इमरान निवासियान दोहा सदर थाना फिरोजपुर झिरका एवं शमी मोहम्मद निवासी गोधरा, जिला खैरथल राजस्थान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। हापुड़ कनेक्शन से जनपद हापुड़ की टीमें भी सक्रिय हो गई हैं। वहीं जल्द ही थाना फिरोजपुर झिरका की टीम हापुड़ में दबिश दे सकती है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010























