
👁 0 views Views
सड़क हादसे में बाइक सवार पेट्रोल पंपकर्मी घायल, मेरठ रेफर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लुहारी व नगलाबढ़ के बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक ग्रामीण घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव लुहारी निवासी बंटी मेरठ के किसी पेट्रोल पंप पर काम करते हैं। सोमवार की शाम वह बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे। जैसे ही वह लुहारी व नगलाबढ़ के बीच पहुंचे तो अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार बंटी को सिखेड़ा अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
कमल डोसा प्लाजा लेकर आए हैं नए अंदाज़ में वहीं पुराना स्वाद: 7017570838
























