
👁 19 views Views
जिलाधिकारी के जनसुनवाई दरबार में पहुंचे फरियादी
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com):जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी कविता मीना के द्वारा प्रातः 10:00 बजे से अपने कार्यालय कक्ष में उपस्थित होकर जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी को शिकायतकर्ताओं द्वारा विभिन्न शिकायतों से अवगत कराया गया जैसे बिजली, आयुष्मान कार्ड, अवैध खनन सड़कों में जल भराव इत्यादि मुख्य रही। जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ता की शिकायतों को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई के दौरान जो भी शिकायत प्राप्त हुई है उनका निस्तारण गुणवत्तापरख करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में आने वाले पीड़ित को न्याय दिलाना हमारा कर्तव्य है।
लेने-देने के जोड़े “द रेमंड शॉप” से मात्र 649/- में शुरू: 9149331926























