
रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना की समीक्षा
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना की गुरुवार को समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी कविता मीना ने लंबित और नए प्रकरणों की क्रमवार समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निर्देश-पात्र लाभार्थियों को नियमानुसार समयबद्ध सहायता देने को कहा। हर प्रकरण का निष्पक्ष, संवेदनशील और तथ्यपरक परीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।पीड़ित महिलाओं और बच्चों को त्वरित आर्थिक सहायता दो। पुनर्वास में ढिलाई न बरती जाए। लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता पर निस्तारण कराओ- स्वीकृत प्रकरणों में तुरंत आर्थिक सहायता दो लाभार्थियों के अवशेष खाते जल्दी खुलवाओ। लंबित प्रकरणों का निस्तारण तेज करो
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010
























