
पिलखुवा: चार महीने में उखड़ी 15 लाख से बनी सड़क, ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने की मांग
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के मोहल्ला कृष्णगंज के बाहर वैरायटी स्वीट्स वाली गली में 15 लाख रुपए की लागत से बनाई गई सड़क चार महीने में ही उखड़ने लगी है। लोगों की शिकायत के बाद क्षतिग्रस्त सड़क को मरम्मत करने के लिए कर्मचारी पहुंचे जिन्होंने सड़क की मरम्मत शुरू की। ऐसे में स्थानीय लोगों को एक बार फिर परेशानी का सामना करना पड़ा जिन्होंने आरोप लगाया है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया।
ईओ नगर पालिका परिषद पिलखुवा इंद्रपाल सिंह का कहना है कि सड़क खराब होने की शिकायत मिली है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराई जा रही है। लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू हो चुका है लेकिन क्षेत्र वासियों को एक बार फिर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने लापरवाह ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई कर फॉर्म को ब्लैक लिस्ट करने की मांग की है। साथ ही सड़क के निर्माण को हरी झंडी देने वाले अधिकारी की भूमिका भी जांच के दायरे में है। ग्रामीणों ने सड़क की सैंपलिंग की भी मांग की है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025
























