👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ के वार्ड-40 का एक मुख्य मार्ग गत एक माह से खुदा पड़ा होने से नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और लोग गिर-गिर कर चोटिल हो रहे है। यह मार्ग सीवर लाइन डालने के लिए खोदा गया है।
हापुड़ के बुलंदशहर रोड पर स्थित जदीद पुलिस चौकी के ठीक सामने से एक रास्ता राजीव विहार, सैनी नगर, त्रिलोकपुरम को जाता है। यह मार्ग महीनों से खुदा पड़ा है और गिरकर चोटिल हो रहे है। लोगों के आने-जाने में व्यवधान पैदा हो रहा है। नागरिकों की मांग है कि रास्ते को जल्दी ठीक कराया जाए ताकि आने-जाने में परेशानी न हो।
हापुड़ में खुल गया UP37 THE CAFE, 7300714249























