हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव खिचरा में ग्रामीण जर्जर हाईटेंशन लाइन से बेहद घबराए हुए हैं। दो दिन पहले यह लाइन टूटकर एक बेजुवान के उपर जा गिरी जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। राहत की बात यह रही कि इस दौरान वहां कोई ग्रामीण मौजूद नहीं था नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
ग्रामीणों की मानें तो यह हाईटेंशन लाइन मौत भी साबित हो सकती है। ग्रामीण यहां दहशत में जीने को मजबूर हैं। लाइन के टूटने से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने आनन-फानन में बिजली विभाग को फोन कर बिजली आपूर्ति बंद करवाई और मामले की जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों को दी। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लगे विद्युत तार, रेगुलेटर व इंसुलेटर जर्जर हो गए हैं। विद्युत विभाग को कई बार इस बारे में अवगत कराया जा चुका है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही होती नजर नहीं आ रही है जिससे हादसे की आशंका अभी भी बनी हुई है।
ट्यूशन के लिए संपर्क करें: 9997188884























