जलभराव से लोग परेशान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मेरठ रोड पर स्थित शक्तिनगर में जल भराव से दुखी महिलाओं व पुरुषों ने सोमवार को नगर पालिका परिषद हापुड़ के अधिशासी अधिकारी सौरभ नाथ से मुलाकात कर अपनी परेशानियों का दुखड़ा रोया।

शक्तिनगर हापुड़ के वरिष्ठ नागरिक प्रहलाद सिंह के साथ महिलाएं व पुरुष सोमवार को नगर पालिका परिषद हापुड़ पहुंचे और उन्होंने बताया कि मौहल्ला शक्तिनगर में जल भराव की समस्या पिछले 6-7 साल से निरंतर बनी है। परंतु जन प्रतिनिधि व अधिकारी सुनने को तैयार नही है। जल भराव होने कारण सांप, बिच्छू, मक्खी, मच्छर पैदा हो रहे है, जो डेंगू जैसे खरतनाक रोगों को बढ़ावा दे रहे है। जल भराव आने-जाने में बाधक बना है। नागरिकों ने बताया कि अधिशासी अधिकारी ने दो दिन में गंदे पानी की निकासी का आश्वासन दिया है।
ATMS || ADMISSION OPEN || 7088701116






















