हापुड:अफसरों का अमला पहुंचा योगी के सभा स्थल का निरीक्षण करने
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 17अक्टूबर मंगलवार को हापुड़ पहुंचने के मद्देनजर पुलिस व प्रशासन ने व्यवस्था,सुरक्षा आदि को लेकर होने वाली तैयारियों को लेकर अंतिम रूप दे दिया है मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के जनपद हापुड़ में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक मेरठ रेंज ने सोमवार को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के साथ सभा स्थल, मंच, हेलीपैड एवं पार्किंग आदि की तैयारियों व व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
बता दे कि अनुसूचित जाति सम्मेलन को सम्बोधित करने के लिए मुख्यमंत्री 17 अक्टूबर, मंगलवार की अपराह्न 2 बजे हापुड पहुंचेंगे।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






















