नववर्ष आगमन पर लोग हुड़दंगबाजी से बचेः पुलिस अधीक्षक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नववर्ष आगमन के उपलक्ष्य में हापुड़ पुलिस ने नागरिकों से कहा है कि वे नववर्ष के त्यौहार धूमधाम के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाए परंतु विधि विरुद्ध कोई गतिविधि न करे। वरना पुलिस हुडदंगबाजों को अच्छा खासा सबक सिखाएंगी।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा है कि पुलिस ने हापुड़ में 12 चैकिंग पाइंट बनाए है। जहां वाहन चालकों तथा संदिग्ध लोगों की जबरदस्त चैकिंग की जाएगी। शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले लोगों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। कोहरे व धुंध से सावधानी रखते हुए यातायात नियमों का पालन करे। किसी भी प्रकार की स्टंटबाजी व हर्ष फायरिंग से दूर रहे। यदि नववर्ष के आगमन पर कोई हुड़दंग करता हुआ पाया जाएगा उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606























