
भारत विकास परिषद विकास रत्न शाखा द्वारा आयोजित शिविर में लोगों ने लिया हिस्सा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारत विकास परिषद् विकास रत्न शाखा द्वारा आयोजित पांच दिवसीय योग शिविर के दूसरे दिन हिंदू कन्या इंटर कॉलेज पिलखुवा मे योग साधकों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया ।शाखा अध्यक्ष बिशन दयाल गोयल,शाखा सचिव डॉ सतीश वर्धन ,शाखा कोषाध्यक्ष आशीष सिंघल ,योग शिक्षक सुशील अग्रवाल ने माँ भारती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर योग शिविर का शुभारंभ किया । योग शिक्षिका मणिका मित्तल ने सभी योग साधकों को योग का प्रशिक्षण देते हुए भ्रामरी,अनुलोम विलोम,भुजंगासन ,धनुरासन,कपालभांति,उज्जयिनी प्राणायाम,बालासन ,तितली आसन ,उत्तानपादासन, त्रिकोणासन,उष्ट्रासन,सिंहासन आदि आसनों का अभ्यास कराया।योग शिक्षक सुशील अग्रवाल ने नियमित योग करने के लाभ बताते हुए कहा कि शास्त्रों में भी वर्णित है कि पहला धन निरोगी काया है इस लिए नियमित व्यायाम और योगासन करने से हम निरोग रहते हैं उन्होंने एक्यूप्रेशर के भी लाभ बताए और एक्यूप्रेशर से रोगों का उपचार करने की चिकित्सा के मुख्य बिंदुओं के बारे में विस्तार से समझाया । शाखा सचिव डॉ सतीश वर्धन ने योग साधकों को संबोधित करते हुए कहा कि शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए हमें व्यायाम की जरूरत है इसलिए हमें नियमित योगासन करने चाहिए इससे हमारा तन और मन दोनों प्रसन्न रहते हैं ।
शाखा अध्यक्ष बिशन दयाल गोयल ने सभी योग साधकों का आभार और धन्यवाद व्यक्त किया उन्होंने कहा कि आप इस पांच दिवसीय योग शिविर का लाभ उठाये। योग शिविर में रामभूषण गोयल,राकेश सिंघल, योगेश बंसल, सीमा गर्ग ,शीतल वर्धन ,,अजय गोयल ,अजय गुप्ता ,हरीश गोयल,अतुल गोयल,अनुष्का गोयल,नीना गोयल,सुशील कुमार,रेखा शाह,पंकज गोयल,अंजना ,संगीता बंसल ,कुसुम,नरेंद्र बंसल,,अंजू गोयल, सोनी ,सृष्टि,अजय गोयल,रुचि गोयल,लोकेश गोयल,पारुल,मित्तल,हेमलता,संगीता गोयल,विनय कुमार,विशाल कौशिक,सुनील जैन,सुशील सिंघल,दिनेश सिंघल,मीनाक्षी आदि ने भाग लेकर योग शिविर से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया ।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739























