
जिला पंचायत हापुड़ के जेठ दशहरा पर कार्य फिर चर्चा में
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला पंचायत हापुड़ द्वारा समय-समय पर कराई जाने वाले कार्य को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है चाहे वह खड़ंजा निर्माण हो अथवा मेला व त्योहार पर कार्य रहे हों। अब फिर एक मामला चर्चा में है जो जेठ दशहरा गंगा स्नान पर गढ़मुक्तेश्वर मेला स्थल को लेकर है।
जिला पंचायत हापुड़ ने समाचार पत्रों में एक इश्तहार जारी किया है जो 19 जून 2026 को प्रकाशित किया गया है। प्रकाशित इश्तहार के अनुसार जेठ दशहरा के मद्देनजर गढ़मुक्तेश्वर में मेला स्थल व गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु बेरीकेटिंग, घाट व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, सड़क मार्ग, कीटनाशक दवा, शौचालय, चेंजिंग रूम आदि का इंतजाम करना है।
जिला पंचायत में उक्त कार्य हेतु ठेकेदारों से 22 जून 2026 की अपराह्न 1:00 तक निविदा मांगी है निविदा के पक्षकार (ठेकेदार) को सभी कार्य गंगा स्नान (24 जून 2026) से पूर्व तक कार्य पूर्ण करना होगा। ठेकेदारों की निविदाएं 22 जून 2026 की अपराह्न खोली जाएगी। ठेकेदार को सभी कार्य पूर्ण करने के लिए 23 जून 2026 यानी की एक दिन ही मिलेगा जो एक ठेकेदार के लिए असंभव सा दिखाई देता है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559

























