हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद की तहसील हापुड़ के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत काँवी के लोग इतनी गर्मी में पानी को तरस रहे हैं और हैंडपंप के दूषित जल को पीने के लिए मजबूर हैं
बता दें कि भारत सरकार की रेलवे फ्रेट कॉरिडोर परियोजना का कार्य जिले के विभिन्न गांव में चल रहा है। जिसको रेलवे की डेडीकेटेड फ्रेट कॉरपोरेशन कंपनी लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। इसी परियोजना के तहत तहसील हापुड़ के ग्राम काँवी में चल रहे कार्य के दौरान पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई जिसके कारण ग्रामीणों को अप्रैल माह से लगातार बार-बार पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। आपको बता दें कि पानी की लाइन बार-बार टूटने और जोड़ने से ग्रामीण परेशान हैं। उनको पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है जबकि गर्मी का पारा दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है।
21 जून से पानी की पाइप लाइन टूटी पड़ी हुई है जिसके कारण ग्रामीणों का गुस्सा चरम पर है। कार्यदायी संस्था के इंजीनियर आमीर सैयद ने बताया कि पानी की पाइप लाइन डालने का कार्य चल रहा है। परंतु ग्रामीणों व पंप ऑपरेटर का आरोप है कि जो पाइप लाइन डाली जा रही है उसमें घटिया प्लास्टिक के लोकल कंपनी का पाइप लगाया जा रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि पुल के प्रारंभ से अंत तक लोहे का पाइप डाला जाए ताकि भविष्य में ग्रामीणों को कोई परेशानी ना हो।

Brainwaves International School ने नर्सरी के छात्रों की ट्यूशन फीस की माफ: 8791258181, 8279806606

























