बिजली न आने से खफा लोगों ने रात में किया रास्ता जाम
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड के गढ रोड पर स्थित लक्ष्मण पुरा में शुक्रवार की रात को बिजली न आने से खफा लोग सड़क पर निकल आए और पन्नापुरी गेट पर पुलिस बैरिकेड्स के निकट सड़क पर बैठकर विरोध जताया।नागरिक बिजली सप्लाई की मांग कर रहे थे।लोगो का कहना है कि एक तो भीषण गर्मी ,दूसरे बिजली सप्लाई नही।
हापुड के मौहल्ला लक्ष्मणपुरा की 12 घंटे से बिजली नहीं आने के कारण को विद्युत विभाग की लापरवाही मानते हुए लक्ष्मणपुरा के लोग शुक्रवार की रात करीब 2:00 बजे पन्नापुरी चेक पोस्ट के निकट रोड पर जा बैठे जिससे यातायात में व्यवधान पैदा हो गया। हापुड़ देहात पुलिस भी मौके पहुंची लोगो को समझाने का प्रयास किया गया। मोहल्लावासियों ने कहा कि कई घंटे से मौहल्ले की बिजली गायब है और लोग परेशान है,जब तक मोहल्ले की बिजली नहीं आएगी तब तक लोग नही हटेगे। थाना हापुड देहात पुलिस ने बिजली अधिकारियों संपर्क किया तब कहीं शनिवार की सुबह 4:30 बजे के आसपास पास बिजली की सप्लाई शुरू हुई और लोगो ने राहत की सांस ली।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























