👁 0 views Views
हापुड़,सीमन(ehapurnews.com): राष्ट्रीय जाट संरक्षण समिति के पदाधिकारियों ने बुधवार को हापुड़ में उपजिलाधिकारी सत्य प्रकाश को एक ज्ञापन देकर जल भराव के कारण नष्ट हो रहे हरे पेड़ों को बचाने की मांग की। समिति के मनोज तेवतिया, अरुण सिंह व मनोज बाना आदि बुधवार को उपजिला मैजिस्ट्रेट से मिले और उन्हे बताया कि मेरठ रोड पर पुलिस लाइन से आगे स्थापित दर्जनों कालोनियों में नालों का निर्माण न होने से गंदे पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है और यह गंदा पानी हरे-भरे पेड़ों की जड़ों मे समा रहा है। ये पेड़ नष्ट होने के कगार पर है। पर्यावरण की सुरक्षा हेतु पेड़ों का रख-रखाव सुरक्षित रखना सुनिश्चित किया जाए।
Brainwaves International School ने नर्सरी के छात्रों की ट्यूशन फीस की माफ: 8791258181, 8279806606


























