
👁 78 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लंबे समय से अधिवक्ताओं की हड़ताल को देखते हुए जनपद हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने गढ़ तहसीलदार राहुल सिंह को हापुड़ सदर तहसील स्थानांतरित किया है और हापुड़ सदर तहसील का दायित्व सौंपा है। वहीं हापुड़ न्यायिक तहसीलदार पवन यादव को गढ़ तहसील का नया तहसीलदार नियुक्त किया गया है। बताते चले कि गढ़ तहसील में अधिवक्ताओं द्वारा तहसीलदार कोर्ट के बहिष्कार को लेकर हड़ताल जारी थी जिसके चलते यह फेरबदल किया गया है। नए तहसीलदार पवन यादव से अधिवक्ताओं, क्षेत्र के लोगों को बेहतर समन्वय और सुचारू कार्य व्यवस्था की उम्मीद है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

























